29 Mar 2024, 17:08:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

एशियाई गेम्‍स : क्वार्टर फाइनल में हारे भारतीय पहलवान मौसम खत्री

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 19 2018 5:07PM | Updated Date: Aug 19 2018 5:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जकार्ता। भारतीय पहलवान मौसम खत्री को 18वें एशियाई खेलों में पुरुषों की 97 किलोग्राम फ्रीस्टाइल स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में निराशा हाथ लगी। खत्री को क्वार्टर फाइनल में उज्बेकिस्तान के मागोमेद इब्रागिमोव से 0-8 से हार का सामना करना पड़ा। 
 
दोनों पहलवान एक-दूसरे को अच्छी टक्कर दे रहे थे। ऐसे में रियो ओलम्पिक के कांस्य पदक विजेता इब्रागिमोव ने खत्री की गलतियों का फायदा उठाया और 2-0 से बढ़त बनाई। इसके बाद, दूसरे चरण में भी उज्बेकिस्तान के पहलवान ने भारतीय पहलवान पर अपनी मजबूत पकड़ को बनाते हुए दो अंक और बटोरे और 4-0 से आगे हो गए। आखिरी मिनट में भी इब्रागिमोव ने 2010 में ग्वांग्झू एशियाई खेलों का कांस्य पदक जीतने वाले खत्री पर अपनी पकड़ न छोड़ते हुए चार अंक हासिल किए और अंत में 8-0 से जीत हासिल की।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »