20 Apr 2024, 15:52:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

18वें एशियाई खेल में उत्तर पश्चिम रेलवे के पांच खिलाड़ी लेंगे भाग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 6 2018 7:15PM | Updated Date: Aug 6 2018 7:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबेग में आगामी अठारह अगस्त से आयोजित अठारहवें एशियाई खेल में उत्तर-पश्चिम रेलवे के पांच खिलाड़ी भाग लेंगे। उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी तरूण जैन के अनुसार इसमें भाग लेने वाले भारतीय दल में उत्तर पश्चिम रेलवे में कार्यरत किरण-कुश्ती, पवित्रा एवं सोनिया-महिला बॉक्सर, मनोहर लाल-साइकिलिस्ट एवं संदीप कुमारी-डिसकस थ्रोअर के रुप में शामिल की गई हैं। रेलवे की किरण ने कामनवेल्थ गेम्स 72 किलो वर्ग भार में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक जीतकर देश एवं भारतीय रेलवे को गौरान्वित किया था। जैन ने बताया कि अठारह अगस्त से दो सितम्बर तक आयोजित एशियाई खेल में 524 सदस्यीय भारतीय दल 36 खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करेगें।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »