25 Apr 2024, 07:56:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

केन्या की फ्लोरेंस ने मध्यप्रदेश बॉक्सिंग अकादमी में लिया प्रशिक्षण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 27 2018 5:42PM | Updated Date: Jun 27 2018 6:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। भोपाल के टी टी नगर स्टेडियम स्थित मध्यप्रदेश राज्य बॉक्सिंग अकादमी में केन्या से आयी बॉक्सिंग खिलाड़ी फ्लोरेंस ओकेलो ने मुख्य प्रशिक्षक रोशनलाल से एक माह तक बॉक्सिंग की बेसिक ट्रेनिंग हासिल की है। खेल संचालनालय से आज यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार ट्रेनिंग उपरांत संचालक खेल और युवा कल्याण डॉ. एस एल थाउसेन ने ओकेलो को स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और शुभकामनाएं दी। दो माह के वीजा पर अपने इकॉनामिक्स इंजीनियर पति क्लेमेंस मेवेल के साथ भोपाल आयी फ्लोरेंस ओकेलो ने खेल और युवा कल्याण विभाग की बेवसाइट से बॉक्सिंग अकादमी की जानकारी हासिल की और श्री रोशनलाल से संपर्क कर ट्रेनिंग हासिल की।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »