29 Mar 2024, 14:26:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अच्छा ड्रॉ मिला तो एशियाड में जीत सकते हैं पदक : साथियान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 10 2018 11:46AM | Updated Date: May 10 2018 11:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। पिछले महीने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले टेबल टेनिस खिलाड़ी जी साथियान की नजरें अब अगस्त में होने वाले एशियाई खेलों पर लगी हैं, जिसमें उन्हें अधिक कठिन प्रतिस्पर्धा का सामना करना होगा। उन्होंने कहा कि अनुकूल ड्रॉ मिलने पर भारत टेबल टेनिस में पदक जीत सकता है। साथियान ने कहा-हम अच्छा खेल रहे हैं और आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है। राष्ट्रमंडल खेल में प्रदर्शन अच्छा था, लेकिन एशियाई खेलों में चुनौती अधिक कठिन होगी। इसमें शीर्ष खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
 
यह पूछने पर कि क्या सब कुछ ड्रॉ पर निर्भर करेगा, उन्होंने कहा-बिल्कुल। अगर आपको क्वार्र्टर फाइनल में चीन से खेलना पड़े तो मुश्किल होगी। कोरिया या जापान के खिलाफ हम फिर भी उलटफेर कर सकते हैं। हम भविष्य में चीन को हरा सकते हैं, लेकिन अभी नहीं। भारत ने भले ही राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता हो, लेकिन तकनीक और मानसिक अनुकूलन पर मेहनत करने की जरूरत है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »