25 Apr 2024, 16:03:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

नीरज चोपड़ा ने तोडा राष्ट्रीय रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 5 2018 7:01PM | Updated Date: May 5 2018 7:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण विजेता स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने दोहा में आईएएएफ डायमंड लीग सीरीज में 87.43 मीटर की थ्रो कर अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया। हालांकि इस प्रदर्शन से उन्हें चौथा स्थान ही मिल पाया। नीरज ने शुक्रवार को अपने दूसरे प्रयास में 87.43 मीटर का थ्रो किया और 86.48 मीटर का अपना पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा जो उन्होंने 2016 में विश्व जूनियर चैंपियनशिप में बनाया था। जर्मनी के ओलम्पिक चैंपियन थॉमस रोहलर ने 91.78 मीटर के साथ स्वर्ण जीता जबकि उनके हमवतन जोहानेस वेट्टर ने 91.56 मीटर थ्रो के साथ रजत और आंद्रियास होफमैन ने 90.08 मीटर थ्रो के साथ कांस्य पदक जीता। नीरज ने गोल्ड कोस्ट खेलों में 86.47  मीटर थ्रो के साथ स्वर्ण जीता था। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने 20 साल के नीरज का नाम अर्जुन अवार्ड के साथ साथ देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गाँधी खेल रत्न के लिए भेजा है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »