29 Mar 2024, 10:50:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

शिराज शेख का चांगवान में प्रभावशाली प्रदर्शन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 28 2018 5:09PM | Updated Date: Apr 28 2018 5:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत के शिराज शेख ने कोरिया के चांगवान में चल रहे आईएसएसएफ विश्वकप निशानेबाजी में पुरूषों की स्कीट स्पर्धा में क्वालिफिकेशन राउंड के पहले दिन प्रभावशाली प्रदर्शन किया। शिराज ने 50 में से 49 का बेहतरीन स्कोर हासिल किया और पहले राउंड के क्वालिफिकेशन में 11वें स्थान पर सर्वश्रेष्ठ भारतीय निशानेबाज रहे। हालांकि उन्हें रविवार को होने वाले स्पर्धा के फाइनल से पहले तीन और राउंड से गुजÞरना होगा। स्पर्धा में कुल 81 निशानेबाजों में शीर्ष छह को ही फाइनल में जगह मिलेगी।

क्वालिफिकेशन में अन्य भारतीयों में स्मित सिंह ने 48 का स्कोर किया और 23वें नंबर पर रहे जबकि अंगद बाजवा ने 47 का स्कोर किया और 34वें नंबर पर रहे। भारत ने विश्वकप में अब तक शहजार रिजÞवी के रजत पदक के रूप में एकमात्र पदक ही जीता है। शनिवार को महिलाओं की स्कीट स्पर्धा में अमेरिका की लीजेंड किम्बर्ली रोड ने स्वर्ण पदक जीता। यह विश्वकप में किम्बर्ली का 17वां पदक है। उन्होंने 60 में से 58 टारगेट को साधते हुए विश्व रिकार्ड भी बनाया और शीर्ष पर रहीं। अमेरिकी निशानेबाज तीन बार की ओलंपिक चैंपियन और पूर्व विश्व चैंपियन भी हैं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »