19 Apr 2024, 15:26:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रूस में 30 अप्रैल से शुरू होगी यूरोपीय कुश्ती चैंपियनशिप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 28 2018 5:06PM | Updated Date: Apr 28 2018 5:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रूस में 30 अप्रैल से छह मई तक आयोजित होने वाली यूरोपीय कुश्ती चैंपियनशिप में इस बार कई विश्व चैंपियन और ओलंपिक चैंपियन खिलाड़ी खिताब पाने के लिये जोर आजमाइश करने उतरेंगे। हाजी अलीयेव, जुराबी इआकोशिवली, मैगोमद कुर्बानालिऊ, गेनो प्रेटाशिवली और वानेसा कालाद्जÞंिस्काया इस बार यूरोपीय कुश्ती चैम्पियनशिप का मुख्य आकर्षण होंगे जो सभी विश्व चैंपियन रह चुके हैं। वहीं ओलंपिक चैंपियन व्लादीमिर खिनचेंगाशिवली की मौजूदगी भी खास रहेगी। दिलचस्प है कि ये सभी भारत में होने वाली खिलाड़ी प्रो रेसंलिग लीग में हिस्सा ले चुके हैं। रुस में 30 अप्रैल से छह मई तक होने वाली इस प्रतियोगिता में इस बार पीडब्ल्यूएल में खेल चुके 21 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं जिनमें 13 पुरुष और आठ महिला खिलाड़ी शामिल हैं। सबसे कड़ा मुकाबला 65 और 125 किग्रा वर्ग में है। 65 किग्रा में अजरबेजान के अलीयेव हाजी, जॉर्जिया के व्लादीमिर खिनचेंगशिवली और रूस के इलियास बेकबुलातोव होंगे। इनमें इलियास यूरोपीय चैंपियन हैं। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »