18 Apr 2024, 23:45:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

राज्य स्तरीय बास्केटबॉल स्पर्धा में खेलेगें 700 से ज्यादा खिलाड़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 25 2018 12:40PM | Updated Date: Apr 25 2018 12:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

झुंझुनू। तीन दिवसीय राज्य स्तरीय 69वीं बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता झुंझुनू में 27 अप्रैल से आयोजित की जाएगी। बास्केटबॉल एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष कमल बाक्याण ने बताया कि इस स्पर्धा में अंडर 19 के सात सौ से ज्यादा बालक-बालिकाएं भाग लेंगे।  उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों से लगभग साठ टीमें इस प्रतियोगिता में भाग लेंगी। प्रतियोगिता के लिए करीब तीस रेफरी आएंगे तथा करीब सवा सौ अधिकारी, टीम मैनेजर कोच भी इसमें भागीदारी रहेगी।
 
प्रतियोगिता का उद्घाटन कलेक्टर दिनेश कुमार यादव करेगें तथा अध्यक्षता आरएंडआर अस्पताल के निदेशक राजेश रेवाड़ करेंगे। समारोह के विशिष्ट अतिथि सवाई मानसिंह स्टेडियम से खेल निदेशक नरेंद्र भूरिया होगें। एसोसिएशन के सचिव डॉ. सुशील यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में मुकाबले नॉक आउट आधार पर खेले जाएंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »