28 Mar 2024, 18:43:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पीएम मोदी ने की मैरी कॉम, साइना की उपलब्धियों की तारीफ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 19 2018 11:09AM | Updated Date: Apr 19 2018 11:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

स्टाकहोम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वीडन में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की और विशेष तौर पर मुक्केबाजी एमसी मैरीकॉम और बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल का जिक्र किया। स्टाकहोम यूनिर्विसटी में मोदी ने कहा कि विश्व मंच पर भारत के दर्जे में इजाफा हुआ है। भारतीय खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, मैरीकोम और साइना नेहवाल की उपलब्धियों ने हमें गौरवांवित किया है।
 
मैरी कॉम आॅस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला मुक्केबाज बनी जबकि साइना ने महिला एकल बैडमिंटन स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता। मोदी ने कहा कि देश बदलाव के दौर से गुजर रहा है और सरकार देश की प्रतिष्ठा, आत्मसम्मान के लिए रात-दिन काम कर रही है और 21वीं सदी में इसे  नई ऊंचाइयों तक ले जा रहे हैं। इस कार्यक्रम के दौरान मौजूद स्वीडन के प्रधानमंत्री स्टीफन लोफवेन ने देश में भारतीय समुदाय के योगदान की तारीफ की। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »