29 Mar 2024, 01:03:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों का बहिष्कार करे सरकार: एनआरएआई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 17 2018 2:41PM | Updated Date: Apr 17 2018 2:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में सात स्वर्ण सहित 16 पदक जीतने वाले भारतीय निशानेबाजों के भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) ने कहा है कि यदि निशानेबाजी को राष्ट्रमंडल खेलों में बहाल नहीं किया जाता है तो भारत को 2022 के बर्मिंघम राष्ट्रमंडल का बहिष्कार करना चाहिए। एनआरएआई के अध्यक्ष रणइंदर सिंह ने मंगलवार को गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेता भारतीय निशानेबाजों के लिए आयोजित सम्मान समारोह में कड़े शब्दों में कहा मैं खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) को एक- दो दिन में पत्र लिखने जा रहा हूं कि यदि अगले खेलों में निशानेबाजी की वापसी नहीं होती है तो भारत को पूरे बर्मिंघम खेलों का बहिष्कार करना चाहिए।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »