20 Apr 2024, 16:00:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत खेल ताकत बनने की सही दिशा में : नरेंद्र ध्रुव बत्रा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 16 2018 2:35PM | Updated Date: Apr 16 2018 2:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र ध्रुव बत्रा ने गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं को बधाई देते हुए कहा है कि भारत खेलों की ताकत बनने की सही दिशा में अग्रसर है। भारत ने अपने खिलाड़ियों के शानदार और दमदार खेल की बदौलत 26 स्वर्ण, 20 रजत और 20 कांस्य सहित कुल 66 पदक जीतकर 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में अपने इतिहास का तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। भारत ने इन 66 पदकों के साथ राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में 500 पदक भी पूरे कर लिये। भारतीय एथलीटों ने इन खेलों के दौरान 11 राष्ट्रमंडल खेल रिकॉर्ड भी तोड़े।
 
बत्रा ने कहा - आईओए की तरफ से मैं हर उस एथलीट को बधाई देना चाहता हूं जिन्होंने इन खेलों में भाग लिया और देश को गौरवान्वित किया। खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत का फल सामने आया है और मैं यह बात गर्व से कह सकता हूं कि एक राष्ट्र के रूप में हम खेलों की ताकत बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
 
भारत ने 2014 के ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों की 15 स्वर्ण सहित 64 की कुल पदक संख्या को कहीं पीछे छोड़ दिया। भारत का राष्ट्रमंडल खेलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन अपनी मेजबानी में 2010 दिल्ली में दूसरा स्थान रहा था जहां उसने 38 स्वर्ण सहित कुल 101 पदक जीते थे। भारत ने 2002 के मैनचेस्टर राष्ट्रमंडल खेलों में 30 स्वर्ण सहित 69 पदक जीते थे और उस समय वह चौथे स्थान पर रहा था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »