25 Apr 2024, 14:07:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

गोल्ड कोस्ट में दिखी भारत की नारी शक्ति

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 15 2018 5:14PM | Updated Date: Apr 15 2018 5:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत की महिलाओं को अभी तक संसद और विधानसभाओं में एक तिहाई हिस्सेदारी नहीं मिल पायी है लेकिन भारतीय महिला खिलाड़ियों ने गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के जीते पदकों में एक तिहाई से ज्यादा बहुमत साबित करते हुये लगभग आधे पदक हासिल किए।
 
भारत ने गोल्ड कोस्ट में 26 स्वर्ण सहित कुल 66 पदक जीते जिनमें से लगभग आधे का योगदान महिला खिलाड़ियों का रहा। स्वर्ण पदकों की बात की जाए तो भारत के 26 स्वर्णां में 12 महिला खिलाड़यिों ने दिलाए जबकि 20 रजत पदकों में 11 पदक महिला खिलाड़यिों के हिस्से में आये। भारत के 20 कांस्य पदकों में सात महिला खिलाड़यिों ने जीते। इस तरह महिला खिलाड़यिों के हिस्से में कुल 66 पदकों में से 30 पदक रहे।
 
महिला स्वर्ण विजेताओं में बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल, मुक्केबाजÞ एम सी मैरीकॉम, निशानेबाजÞ मनु भाकर, हीना सिद्धू, तेजस्विनी सावंत और श्रेयसी सिंह, टेबल टेनिस खिलाड़ी मणिका बत्रा और महिला टीम, भारोत्तोलक मीराबाई चानू, संजीता चानू और पूनम यादव तथा पहलवान विनेश फोगाट शामिल रहे।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »