17 Apr 2024, 01:25:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

संजीव को 50 मी. राइफल थ्री पोजिशन में स्वर्ण गोल्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 14 2018 2:14PM | Updated Date: Apr 14 2018 2:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोस्ट। भारत के संजीव राजपूत ने 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में शनिवार को निशानेबाजी स्पर्धाओं के आखिरी दिन पुरूषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन स्पर्धा में देश को स्वर्ण पदक दिला दिया। संजीव ने राष्ट्रमंडल खेलों का रिकार्ड बनाते हुये कुल 454.5 का स्कोर किया और शीर्ष पर रहते हुये स्वर्ण जीता जो राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय निशानेबाज का तीसरा पदक है। इससे पहले उन्होंने 2014 ग्लास्गो खेलों में रजत और 2006 में 50 मीटर राइफल प्रोन में कांस्य पदक जीता था।

इसी स्पर्धा में अन्य भारतीय चैन सिंह 419.1 के स्कोर के साथ पांचवें नंबर पर रह गए। संजीव ने फाइनल से पूर्व क्वालिफिकेशन में भी कुल 1180 अंकों के साथ गेम्स रिकार्ड बनाया और शुरू से ही पदक के प्रबल दावेदार रहे। कनाडा के ग्रेगोर सिक ने 448.4 के साथ रजत पदक जीता और भारतीय निशानेबाजी से सात अंक पीछे रहे जबकि इंग्लैंड के डीन बेल को 441.2 के साथ कांस्य जीता। संजीव ने इससे पहले वर्ष 2011 के चांगवान विश्वकप में 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में स्वर्ण पदक जीता था जबकि 2016 में बाकू में आईएसएसएफ विश्वकप में रजत जीता था। वह सिडनी में 2010 विश्वकप में भी 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में रजत जीत चुके हैं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »