19 Apr 2024, 23:54:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

नीरज ने जैवलिन थ्रो में जीता ऐतिहासिक स्वर्ण गोल्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 14 2018 2:11PM | Updated Date: Apr 14 2018 2:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोस्ट। भारत के नीरज चोपड़ा ने सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 86.47 मीटर की दूरी तक भाला फेंककर 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में शनिवार को स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। वह इस स्पर्धा में राष्ट्रमंडल खेलों का स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी भी बन गए हैं। नीरज का यह पदक भारत के लिये राष्ट्रमंडल खेलों के एथलेटिक्स में मात्र चौथा पदक है। उनसे पहले मिल्खा सिंह ने 1958, कृष्णा पूनिया ने 2010 और विकास गौड़ा ने 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक दिलाए हैं।

भाला फेंक स्पर्धा में यह भारत का पहला स्वर्ण पदक है। भारतीय एथलीट ने फाइनल में कमाल का प्रदर्शन किया और छह प्रयासों में उनका पहला प्रयास ही 85.50 मीटर का रहा। नीरज का दूसरा प्रयास विफल रहा लेकिन तीसरे प्रयास में उन्होंने 84.78, चौथे में 86.47 और पांचवें प्रयास में 83.48 मीटर की दूरी तय की। उनका छठा प्रयास भी विफल रहा लेकिन चौथे प्रयास में उनके 86.47 मीटर के प्रदर्शन ने स्वर्ण पदक पक्का कर दिया जो सत्र का भी सर्वश्रेष्ठ 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »