29 Mar 2024, 12:21:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कॉमनवेल्थ गेम्‍स : भारत को निशानेबाजी में तेजस्विनी-अनीश ने दिलाए दो और गोल्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 13 2018 11:39AM | Updated Date: Apr 13 2018 11:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गोल्ड कोस्ट। भारत की तेजस्विनी सावंत ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन और अनीश ने पुरूषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने के साथ शुक्रवार को यहां 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में देश को निशानेबाजी में दो और स्वर्ण पदक दिला दिए।
तेजस्विनी ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन स्पर्धा के फाइनल में राष्ट्रमंडल गेम्स रिकाॅर्ड बनाते हुए आठ खिलाड़ियों की फील्ड में सर्वाधिक 457.9 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक पर कब्जा किया जबकि इसी स्पर्धा में हमवतन अंजुम मुद्गिल ने दूसरा स्थान हासिल करते हुये रजत पदक जीता। अंजुम ने 455.7 का स्कोर किया। स्कॉटलैंड की सियोनेड मैकिनतोश ने 444.6 का स्कोर किया और तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्य अपने नाम किया। 
 
दूसरी ओर निशानेबाजी में शुक्रवार को दूसरा स्वर्ण पुरूष खिलाड़ी अनीश ने 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में दिलाया। उन्होंने भी राष्ट्रमंडल खेलों का रिकार्ड बनाते हुए 30 के स्कोर के साथ पहला स्थान हासिल किया। इसी स्पर्धा में अन्य भारतीय नीरज कुमार छह खिलाड़यिों के फाइनल में पांचवें नंबर पर रहे। वह मात्र 13 अंक ही हासिल कर सके। आॅस्ट्रेलिया के सर्गेइ एवग्लेवस्की ने 28 के स्कोर के साथ रजत पदक और इंग्लैंड के सैम गोविन ने 17 के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »