28 Mar 2024, 21:17:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कॉमनवेल्थ गेम्‍स : भारत की बबीता हारीं मैच, जीता स्वर्ण पदक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 12 2018 1:17PM | Updated Date: Apr 12 2018 1:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गोल्ड कोस्ट। गत चैंपियन भारत की बबीता कुमारी यहां 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में गुरूवार को अपने खिताब का बचाव नहीं कर सकीं और महिलाओं के कुश्ती में 53 किग्रा भार वर्ग में हुए स्वर्ण पदक मैच में हारकर उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
 
ग्रुप आधार पर हुए मैच में बबीता अपने पिछले दो मुकाबले जीतने के बाद स्वर्ण पदक मुकाबले में पहुंची थीं जहां उन्हें कनाडा की डायना वेकर ने कड़ी चुनौती देते हुए हराया। डायना ने दूसरे राउंड में 5-2 की बढ़त के साथ यह मुकाबला जीता और ग्रुप में शीर्ष पर रहते हुये स्वर्ण पदक जीत लिया।
 
वहीं ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण विजेता भारतीय पहलवान इस बार कनाडाई खिलाड़ी के सामने चुनौती नहीं रख सकीं। उन्हें पहले राउंड में रेफरी से चेतावनी भी मिली लेकिन 30 सेकंड तक कोई अंक नहीं ले पाने के कारण विपक्षी खिलाड़ी के खाते में अंक चला गया। वहीं दूसरे राउंड में बबीता ने कुछ अच्छे दांव दिखाने की कोशिश की जिससे एक समय दोनों खिलाड़यिों को 2-2 बराबर अंक मिले। 
 
लेकिन कनाडाई खिलाड़ी बबीता पर हावी रहीं और बबीता को पछाड़ उन्होंने लगातार अंक बटोरे और 5-2 की बढ़त के साथ ही मैच अपने नाम कर लिया। वहीं ग्रुप में दूसरे नंबर पर रहीं बबीता ने कुश्ती में भारत को रजत दिलाया। इससे पहले बबीता ने ग्रुप में नाइजीरिया की बोस सैमुअल को और दूसरे मैच में श्रीलंका की दीपिका दिलहानी को पराजित किया था।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »