28 Mar 2024, 21:36:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

स्वर्णिम हैट्रिक के लिए उतरेंगे पहलवान सुशील कुमार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 11 2018 4:27PM | Updated Date: Apr 11 2018 4:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गोल्ड कोस्ट। लगातार दो ओलंपिक में पदक जीतने वाले एकमात्र भारतीय खिलाड़ी पहलवान सुशील कुमार  21वें राष्ट्रमंडल खेलों में गुरूवार से शुरू हो रहे कुश्ती मुकाबलों में स्वर्णिम हैट्रिक बनाने के लक्ष्य के साथ उतरेंगे। भारत ने पिछले राष्ट्रमंडल खेलों में कुश्ती में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुये पांच स्वर्ण, छह रजत और दो कांस्य सहित कुल 13 पदक जीते थे। भारत ने ग्लास्गो में 15 स्वर्ण हासिल किये थे जिनमें एक तिहाई हिस्सा कुश्ती का था। ग्लास्गो में सुशील के अलावा अमित कुमार, विनेश, बबीता कुमारी और योगेश्वर दत्त ने स्वर्ण पदक जीते थे। बबीता इस बार भी टीम का हिस्सा हैं।
 
सुशील ने 2010 के दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में 66 किग्रा फ्री स्टाइल वर्ग में और 2014 के ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में 74 किग्रा फ्री स्टाइल के नए वजन वर्ग में स्वर्ण पदक जीते थे। सुशील इस बार भी 74 किग्रा में अपनी चुनौती पेश करेंगे और उनके वर्ग के पदक का फैसला गुरूवार को ही हो जाएगा। सुशील के अलावा अन्य स्वर्ण पदक दावेदारों में ओलम्पिक कांस्य विजेता साक्षी मालिक, बजरंग, विनेश फोगाट, पूजा ढांडा और दिव्या काकरान शामिल हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »