25 Apr 2024, 20:50:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कॉमनवेल्थ गेम्‍स : बैडमिंटन में पहली बार, टेबल टेनिस में 12 साल बाद भारत को सोना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 10 2018 10:16AM | Updated Date: Apr 10 2018 10:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गोल्ड कोस्ट। आॅस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में चल रहे 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के पांचवें दिन सोमवार को भारत ने तीन स्वर्ण के साथ कुल 7 पदक जीते। शूटिंग की 10 मीटर एयर  पिस्टल स्पर्धा में भारत के जीतू राय ने रिकॉर्ड के साथ सोने पर निशाना साधा। टेबल टेनिस की मेंस टीम स्पर्धा में भारत ने नाइजीरिया को 3-0 से हराकर दिन का दूसरा गोल्ड जीता। वहीं, बैडमिंटन मिक्स्ड टीम इवेंट के फाइनल में भारत ने मलेशिया को 4-1 से हराकर गोल्ड पर कब्जा किया।
 
स्टार साइना नेहवाल की अगुवाई में भारत ने पांचवें दिन भारत के सोने के तमगों में इजाफा करते हुए बैडमिंटन की टीम स्पर्धा के स्वर्ण पदक पर कब्जा कर लिया। भारत ने बैडमिंटन मिश्रित टीम इवेंट में मलयेशिया को 3-1 से हराते हुए गोल्ड मेडल जीत इतिहास रच दिया है। कॉमनवेल्थ के बैडमिंटन मिश्रित टीम इवेंट में यह भारत का पहला स्वर्ण पदक है।
 
भारत की ओर से मिश्रित युगल में सात्विक रंकीरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा, पुरुष एकल में श्रीकांत किदांबी और महिला एकल में साइना नेहवाल ने जीत दर्ज की। स्पर्धा के चौथे मैच में सायना नेहवाल को एक गेम गंवाना पड़ा, लेकिन उन्होंने मलेशिया की सोनिया चेयाह को 21-11, 19-21 और 21-9 से हराते हुए स्कोर 3-1 कर दिया। इसी के साथ भारत ने बैडमिंटन की टीम स्पर्धा के स्वर्ण पदक पर कब्जा कर लिया।
भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम ने नाइजीरिया को 3-0 से शिकस्त देकर इस खेल की टीम स्पर्धा में क्लीन स्वीप किया।
 
फाइनल के शुरुआती मुकाबले में सोमवार को कमल ने नाइजीरिया के बोडे अबिओदुन से पहला सेट गंवाने के बाद 3-1 से मैच अपने नाम किया। इससे पहले भारतीय महिला टीम ने रविवार को सिंगापुर को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। राष्ट्रमंडल खेलों में टेबल टेनिस को शामिल किए जाने के बाद यह पहली बार है जब भारत ने महिला और पुरुष दोनों वर्ग में टीम स्वर्ण पदक जीता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »