17 Apr 2024, 02:12:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

राष्ट्रमंडल खेल : महिला टीम ने पहली बार टेबल टेनिस में जीता सोना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 9 2018 11:14AM | Updated Date: Apr 9 2018 11:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गोल्ड कोस्ट। आॅस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में चल रहे 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 के चौथे दिन रविवार को भारतीय खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण पदक हासिल किए। भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने रविवार को इतिहास रच दिया। उसने कॉमनवेल्थ गेम्स में पहली बार गोल्ड जीता।
 
भारतीय टीम ने फाइनल में सिंगापुर को 3-1 से हराया। इसके पहले भारत ने दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। तब भारतीय महिलाओं ने फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन उसे सिंगापुर से हार का सामना करना पड़ा था। भारत के पास अब तक 7 गोल्ड आ चुके हैं। रविवार को वेटलिफ्टर पूनम यादव और शूटर मनु भाकर ने भी सोना जीता।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »