20 Apr 2024, 09:56:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

राष्ट्रमंडल खेल टेबल टेनिस : भारत ने श्रीलंका को 3-0 से हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 5 2018 12:52PM | Updated Date: Apr 5 2018 12:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गोल्ड कोस्ट। भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने यहां राष्ट्रमंडल खेलों में गुरूवार को अपने ग्रुप-दो में विजयी शुरूआत करते हुए श्रीलंका के खिलाफ 3-0 से एकतरफा जीत अपने नाम कर ली। महिलाओं के टेबल टेनिस मुकाबले में भारत ने अपने पहले मैच में श्रीलंका की चुनौती को 3-0 से ध्वस्त कर दिया। मनिका बत्रा ने पहले एकल मैच में इरांडी वारूसाविथाना को 11-3, 11-5, 11-3 से हराया।
 
दूसरे एकल में सुर्थिथा मुखर्जी ने इशारा बाडू को 11-5, 11-8, 11-4 से एकतरफा मैच में पराजित कर स्कोर 2-0 कर दिया। वहीं महिला युगल में सुर्थिथा और पूजा सहस्त्रबुद्धे की टीम ने बाडू और हंसनी कापूगिकियाना की टीम को 11-6, 11-7, 11-3 से पराजित कर भारत को 3-0 से जीत दिला दी। भारतीय महिला टीम का अगला मैच वेल्स से है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »