24 Apr 2024, 01:13:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Other Sports

किरिन रिजिजू ने शुरू किया खेलों का महाकुंभ का उद्घाटन - उतरेंगे 595 खिलाड़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 3 2018 2:49PM | Updated Date: Apr 3 2018 2:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरिन रिजिजू ने 66 वीं अखिल भारतीय पुलिस तैराकी और क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का सोमवार को यहां सीमा सुरक्षा बल बीएसएफ के छावला परिसर में उद्घाटन किया। अखिल भारतीय पुलिस खेल नियंत्रण बोर्ड के सौजन्य और सीमा सुरक्षा बल के तत्वाधान में दो से छह अप्रैल तक चलने वाली इस पांच दिवसीय खेल प्रतियोगिता के विधिवत उद्घाटन की घोषणा रिजिजू ने की। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री छावला परिसर स्थित 'रूस्तम जी तरणताल' पर आयोजित उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि थे।
 
उल्लेखनीय है कि भारत के केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और राज्य के पुलिस बलों के लिये तैराकी और क्रॉस कंट्री की विभिन्न स्पर्धाओं वाली यह प्रतियोगिता एक बड़ी प्रतियोगिता है जिसमें इस बार भी देश भर से कुल 27 टीमें और करीब 595 खिलाड़ी पुलिस खेलों के इस महाकुंभ में भाग ले रहे हैं।
 
प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों के खिलाड़ी पूरी ऊर्जा और उत्साह से भरे हुए हैं। तैराकी की प्रतियोगिताएं आज से शुरू हो गई हैं और समापन के दिन छह अप्रैल तक चलेगीं जबकि 10 किलोमीटर की क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता चार अप्रैल को आयोजित की जाएगी।
 
मुख्य अतिथि रिजिजू ने सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक के.के. शर्मा, अखिल भारतीय पुलिस खेल नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष, विभिन्न पुलिस संगठनों के अधिकारियों, प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों तथा सदस्यों सहित सिविल प्रशासन और स्थानीय लोगों की उपस्थिति से समारोह को संबोधित करते हुए पुलिस बलों की अपनी सेवा को निभाते हुए भी खेलों के लिये समय निकालने और उसे नया मुकाम देने के लिये सराहना की। 
रिजिजू ने साथ ही सीमा सुरक्षा बल को इस तरह के आयोजनों की अनुभवी संस्था बताते हुए इस आयोजन के भी सफल होने की कामना की। उन्होंने इसके अतिरिक्त खिलाड़ियों से उनके श्रेष्ठ प्रदर्शन की उम्मीद जताते हुए हार-जीत की भावना से ऊपर उठकर खेल भावना के अनुरूप खेलने का आग्रह किया।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »