23 Apr 2024, 22:13:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

उत्तर कोरिया अगले दो ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 31 2018 2:28PM | Updated Date: Mar 31 2018 2:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बींजिंग। उत्तर कोरिया जापान और चीन में आयोजित होने वाले अगले दो ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेगा। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष थामस बाक ने उत्तर कोरियाई प्रमुख  किम जोंग उन के साथ मुलाकात  के बाद यह जानकारी दी है। बाक गुरूवार को उत्तर कोरिया की यात्रा पर गए थे और वहां से लौटने के बाद उन्होंने पत्रकारों को बताया कि उत्तर कोरिया टोक्यो में 2020 गर्मियों में और बींजिग में 2022 में होने वाले ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेगा। इस बीच उत्तर कोरियाई संवाद समिति (केसीएनए) ने बताया कि किम ने ओलंपिक समिति के समर्थन के प्रति आभार जताया है और उम्मीद जताई है कि समिति का रवैया आगे भी इसी तरह का रहेगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »