28 Mar 2024, 19:12:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रेप के आरोप में फंसा ये खिलाड़ी, पुलिस जल्‍द भेजेगी समन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2018 12:59PM | Updated Date: Mar 24 2018 3:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। पश्चिम बंगाल पुलिस अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस खिलाड़ी सौम्यजीत घोष को 18 वर्षीय महिला के बलात्कार के आरोप में समन भेजकर उत्तर 24 परगना पुलिस थाने में पूछताछ करने की तैयारी कर रही है। चार अप्रैल से गोल्ड कोस्ट में शुरू होने जा रहे राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारत के 222 सदस्यीय दल का हिस्सा 24 साल के सौम्यजीत के खिलाफ युवा महिला ने शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। 
 
इस मामले में पीड़िता ने बारासात महिला पुलिस थाने में घोष के खिलाफ मामला दर्ज कराया है जहां भारतीय दंड संहिता के तहत सौम्यजीत के खिलाफ बलात्कार, आपराधिक साजिश, महिला के साथ धोखाधड़ी और गर्भपात कराने के आरोपों में मामला दर्ज किया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »