19 Apr 2024, 00:42:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

66वीं पुलिस तैराकी और क्रॉस कंट्री में हिस्सा लेंगे 650 खिलाड़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2018 11:15AM | Updated Date: Mar 24 2018 11:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सीमा सुरक्षा बल(बीएसएफ) 66वीं अखिल भारतीय पुलिस तैराकी और क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का आयोजन दो से छह अप्रैल तक छावला कैंप में कर रहा है जिसमें करीब 650 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। चैंपियनशिप की आयोजन समिति के सदस्य आईजी ट्रेनिंग इन्द्रद्युम्न शर्मा ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि बीएसएफ चौथी बार इस चैंपियनशिप का आयोजन कर रहा है। बीएसएफ ने इससे पहले 2002, 2010 और 2014 में यह चैंपियनशिप आयोजित की थी। 
 
शर्मा ने बताया कि 30 से 35 राज्य पुलिस संगठनों और अन्य सशस्त्र बलों के 650 खिलाड़ी इस चैंपियनशिप में अपनी चुनौती पेश करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में तैराकी, गोताखोरी, वॉटर पोलो और क्रॉस कंट्री के मुकाबले होंगे। नये नियमों के अनुसार क्रॉस कंट्री का आयोजन इस बार 10 किलोमीटर का होगा जिसमें हर टीम से छह धावक उतरेंगे और शीर्ष चार धावकों का समय चैंपियनशिप के लिए लिया जाएगा। शर्मा ने बताया कि बीएसएफ के 60 खिलाड़ी इस चैंपियनशिप में अपनी चुनौती पेश करेंगे। इनमें अंतरराष्ट्रीय स्तर के तैराक और एथलीट शामिल है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »