29 Mar 2024, 03:13:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पहलवानों ने राष्ट्रमंडल खेलों में दिया पदक का भरोसा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 18 2018 5:15PM | Updated Date: Mar 18 2018 5:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। भारतीय महिला पहलवानों ने प्रो कुश्ती लीग (पीडब्ल्यूएल) और एशियाई चैम्पियनशिप से मिले अपार अनुभव की बदौलत आगामी राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार प्रदर्शन का भरोसा जताया है। भारतीय महिला टीम की कोच अलका तोमर ने कहा कि सभी खिलाड़ी इन खेलों के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। सच तो यह है कि हाल में पीडब्ल्यूएल ने खिलाड़यिों के मन से दिग्गज अंतरराष्ट्रीय पहलवानों से सामना करने का भय दूर कर दिया है। 
 
पूजा ढांडा की लीग में रिकॉर्डतोड़ कामयाबी से अन्य भारतीय महिला पहलवानों का भी आत्मविश्वास बढ़ा है। शायद यही वजह है कि एशियाई चैम्पियनशिप में पिछले दिनों भारतीय महिला पहलवान जापान की दिग्गजों को हराने में सफल रहीं।
 
विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला अलका तोमर ने कहा कि दिग्गज पहलवानों के साथ अभ्यास करने, उनकी तकनीक को जानने और उनका सामना करने का अवसर मिलना अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए बहुत जरूरी है। ये तीनों चीजें पीडब्ल्यूएल से मुमकिन हो पाईं।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »