29 Mar 2024, 13:53:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टोक्यो ओलंपिक का नारा 'भावनाओं से एकता'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 17 2020 4:03PM | Updated Date: Feb 17 2020 4:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। जापान के टोक्यो में इस वर्ष जुलाई में होने वाले खेलों के महाकुम्भ ओलंपिक और पैरा ओलम्पिक के लिए आयोजकों ने यहां सोमवार को खेल के आधिकारिक नारे ‘भावनाओं से एकता’ की घोषणा की। यह नारा शहर के कई इलाकों में सजावट के तौर पर, वस्तुओं पर तथा अन्य जगहों पर भी केवल अंग्रेजी भाषा में दर्शाया जायेगा। यह नारा डिजिटल मिडिया पर भी बड़े पैमाने पर दर्शाया जाएगा ताकि विश्वभर में लोगों को ध्यान आकर्षित किया जा सके। 

टोक्यो 2020 के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तोशिरो मुतो ने कहा, ‘‘भावनाओं से एकता का नारा 200 देशों की राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति और शरणार्थी ओलम्पिक टीमों से आये दर्शकों, कार्यकर्ताओं और खिलाड़यिों के टोक्यो में एक साथ मिलने की उम्मीद व्यक्त करता है।’’ 

उन्होंने कहा कि यह नारा मेजबान शहर टोक्यो की भावनाओं का पूरे विश्व के सामने व्यक्त करता है। इस दौरान जापान के मीडिया कर्मियों ने नारे के आधिकारिक तौर पर जापानी भाषा में नहीं होने को लेकर चिंता व्यक्त की क्योंकि आम तौर पर आयोजनकर्ता देश की भाषा को भी आधिकारिक तौर पर शामिल किया जाता है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी बेहद आसान है और लोग इसे आसानी से समझ सकते है इसलिए नारे को अंग्रेजी में लिखा गया है। उन्होंने कहा कि यदि आप नारे को जापानी भाषा में अनुवाद करेंगे, तो आप कई मुश्किल शब्द मिल जायेंगे। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »