29 Mar 2024, 12:18:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

महाराष्ट्र ने 256 पदकों के साथ बरकरार रखा अपना खिताब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 23 2020 12:55AM | Updated Date: Jan 23 2020 12:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गुवाहाटी। गत चैंपियन महाराष्ट्र ने तीसरे खेलो इंडिया युवा खेलों में अपनी श्रेष्ठता बरकरार रखते हुए 78 स्वर्ण, 77 रजत और 101 कांस्य पदक सहित कुल 256 पदक जीतकर अपना खिताब बरकरार रखा। इन खेलों का बुधवार को समापन हो गया। महाराष्ट्र को चुनौती देने के इरादे से इन खेलों में उतरे हरियाणा को एक बार फिर दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। हरियाणा के 68 स्वर्ण, 60 रजत और 72 कांस्य सहित कुल 200 पदक रहे। दिल्ली ने 39 स्वर्ण, 36 रजत और 47 कांस्य सहित कुल 122 जीतकर तीसरा स्थान हासिल किया। उत्तर प्रदेश 32 स्वर्ण सहित कुल 80 पदक के साथ चौथे और कर्नाटक 29 स्वर्ण सहित 87 पदकों के साथ पांचवें स्थान पर रहा।
 
हरियाणा ने आखिरी दिन 10 स्वर्ण जीते जिसमें लड़कियों के फुटबॉल में दोनों स्वर्ण शामिल हैं। हरियाणा ने मुक्केबाजी में 15 स्वर्ण, 14 रजत सहित कुल 47 पदक जीते जबकि महाराष्ट्र को मुक्केबाजी में 19 पदक मिले। कर्नाटक ने तैराकी में 21 स्वर्ण खुद को इस खेल की ताकत साबित किया। पुड्डुचेरी और लद्दाख ने अंतिम दिन पदक तालिका में जगह बनाई। मेजबान राज्य असम ने इन खेलों में 20 स्वर्ण, 22 रजत और 34 कांस्य सहित 76 पदक जीतकर तालिका में सातवां स्थान हासिल किया। तमिलनाडु को छठा, पश्चिम बंगाल को आठवां, गुजरात को नौंवां और पंजाब को 10वां स्थान मिला।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »