29 Mar 2024, 04:05:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

दिल्ली के अनुराग ने 800 मीटर फ्रीस्टाइल में जीता स्वर्ण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 21 2020 1:07AM | Updated Date: Jan 21 2020 1:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गुवाहाटी। महाराष्ट्र और हरियाणा के तीसरे खेलो इंडिया युवा खेलों में चल रहे दबदबे के बीच दिल्ली के अनुराग सिंह ने तैराकी में सोमवार को अंडर-17 वर्ग में 800 मीटर फ्रीस्टाइल का स्वर्ण पदक जीत लिया। अनुराग ने आठ मिनट 38.06 सेकंड का समय लेकर स्वर्ण अपने नाम किया जबकि महाराष्ट्र को दूसरा और पश्चिम बंगाल को तीसरा स्थान मिला। पश्चिम बंगाल की सोब्रिति मंडल ने तैराकी पूल में तहलका मचाते लड़कियों के अंडर-21 वर्ग में 200 मीटर बैकस्ट्रोक, 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले और चार गुना 100 मीटर मेडले रिले के स्वर्ण पदक जीत लिए। लड़कों के अंडर-21 में कर्नाटक के श्रीहरि नटराज ने दो स्वर्ण जीते।
 
गत चैंपियन महाराष्ट्र ने अपना दबदबा कायम रखते हुए इन खेलों में 200 पदक पूरे कर लिए हैं। महाराष्ट्र के 63 स्वर्ण सहित 204 पदक हो गए हैं। गत उपविजेता हरियाणा काफी पिछड़ चुका है और वह 47 स्वर्ण सहित 138 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर है। दिल्ली 31 स्वर्ण सहित 102 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर कायम है। हरियाणा ने लड़कियों का अंडर-17 हॉकी खिताब शूटआउट में झारखंड को हराकर जीता। चंडीगढ़ ने अंडर-17 का लड़कों का खिताब उत्तर प्रदेश को शूटआउट में हराकर जीता। पंजाब और केरल ने बास्केटबॉल में क्रमश: लड़के और लड़कियों के अंडर-21 बास्केटबॉल खिताब जीते। अंडर-17 में राजस्थान ने लड़कों का और तमिलनाडु ने लड़कियों का खिताब जीता।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »