29 Mar 2024, 18:36:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

शिवांगी और खुशी का खेलो इंडिया में गोल्डन डबल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 18 2020 1:27AM | Updated Date: Jan 18 2020 1:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गुवाहाटी। असम की शिवांगी सरमा और कर्नाटक की खुशी दिनेश ने तीसरे खेलो इंडिया युवा खेलों की तैराकी प्रतियोगिता के पहले दिन शुक्रवार को दो-दो स्वर्ण पदक जीत लिए जबकि महाराष्ट्र की करीना शांकता ने दिन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। अरुणाचल प्रदेश के 13 वर्षीय भारोत्तोलक गोलोम टिंकू ने अपने राज्य को इन खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया। असम की शिवांगी ने तैराकी में अंडर-21 वर्ग में 200 और 800 मीटर फ्रीस्टाइल के स्वर्ण जीते जबकि खुशी ने अंडर-17 वर्ग में इन स्पर्धाओं में स्वर्ण हासिल किये। कर्नाटक के तैराकों ने कुल पांच स्वर्ण अपने नाम किये।
 
महाराष्ट्र ने हरियाणा पर अपनी पांच स्वर्ण पदक की बढ़त को बनाये रखा है। महाराष्ट्र ने 41 स्वर्ण और 43 रजत सहित 149 पदक जीत लिए हैं। महाराष्ट्र को निशानेबाजी और कुश्ती में स्वर्ण पदक मिले। हरियाणा 36 स्वर्ण सहित 111 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर है। हरियाणा की पिस्टल निशानेबाज विभूति भूटिया (अंडर -21) और एशियाई युवा रजत विजेता शिखा नरवाल  (अंडर -17) ने अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीते। महाराष्ट्र की हर्षदा निथावे ने निशानेबाजी में स्वर्ण जीता। हरियाणा ने शुक्रवार को 11 स्वर्ण पदकों में से छह जीते जबकि महाराष्ट्र की लड़कियों ने कुश्ती में तीन स्वर्ण जीते। महाराष्ट्र की करीना ने 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में पिछले प्रदर्शन में सुधार किया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »