19 Apr 2024, 13:08:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पायस और मुनमुन ने स्कूल गेम्स में जीते टेटे स्वर्ण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 9 2020 12:20AM | Updated Date: Jan 9 2020 12:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वड़ोदरा। मौजूदा राष्ट्रीय चैम्पियन दिल्ली के पायस जैन और पश्चिम बंगाल की मुनमुन कुंडू ने स्कूल गेम्स फेडरेशन आफ इंडिया की देखरेख में सामा इंडोर स्पोटर्स स्टेडियम में आयोजित यूटेटे 65वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स टेबल टेनिस चैम्पियनशिप के अंडर-17 वर्ग में क्रमश: लड़के और लड़कियों का खिताब जीत लिया। भारत के नम्बर-3 पायस ने जहां लड़कों के रोमांच से भरपूर फाइनल में पश्चिम बंगाल के अनिकेत सेन चौधरी को 12-10, 9-11, 12-10, 11-7 से हराया, वहीं मुनमुन ने दिल्ली की वंशिका भार्गव को एकतरफा मुकाबले में 11-7, 11-6, 11-4 से हराकर चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया। मुकाबले के बाद पायस ने कहा, मैंने शुरुआत में कुछ गलतियां कीं।
 
अनिकेत भी अच्छा खेल रहे थे। पहला गेम 8-10 से हारने के बाद मैंने फैसला किया कि अब मैं आक्रामक होकर खेलूंगा और इसी बात ने मुझे मैच जीतने में मदद की। दिल्ली के लिए पायस के अलावा श्रेयांश गोयल और तिशा कोहली ने भी अंडर-19 वर्ग में सोना जीता। ट?प सीड श्रेयांश ने लड़कों के फाइनल में हरियाणा के वेस्ले दो रोजारियो को 11-3, 11-8, 7-11, 11-7 से हराया। तिशा ने लड़कियों के फाइनल में महाराष्ट्र की विधि शाह को 11-6, 8-11, 11-9, 12-10 से पराजित किया। अदिति सिन्हा, तेजल काम्बवे, विधि की महाराष्ट्र की टीम ने दिल्ली को फाइनल में हराकर अंडर-19 लड़कियों के वर्ग का खिताब जीता।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »