28 Mar 2024, 17:14:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

65वीं राष्ट्रीय स्कूल स्कूल गेम्स टेबल टेनिस रविवार से

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 5 2020 1:10AM | Updated Date: Jan 5 2020 1:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वड़ोदरा। जूनियर नेशनल चैम्पियन और भारत के नम्बर-2 टेबल टेनिस खिलाड़ी आदर्श छेत्री रविवार से यहां शुरू हो रही यूटेटे 65वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स टेबल टेनिस चैम्पियनशिप में स्वर्ण जीतने के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगे। इस टूर्नामेंट का आयोजन सामा इंडोर स्पोर्ट्स स्टेडियम में भारतीय स्कूल खेल महासंघ (एसजीएफआई) के तत्वाधान में किया जा रहा है।आदर्श ने टूर्नामेंट के बीते संस्करण में अंडर-14 ब्वाएज कटेगरी में रजत पदक जीता था और इस साल वह यू-17 कटेगरी में सिंगल्स के अलावा दिल्ली के लिए टीम इवेंट में भी हिस्सा लेंगे।
 
टूर्नामेंट का आयोजन यूटेटे और बड़ौदा टेबल टेनिस संघ (टीटीएबी) संयुक्त रूप से कर रहे हैं। इसमें 38 इकाइयों से 968 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जो छह टीम चैम्पियनशिप, लड़के और लड़कियों के छह व्यक्तिगत उम्र वर्ग (यू-14, यू-17 और यू-19) सहित कुल 12 इवेंट्स में हिस्सा लेंगे। टूर्नामेंट में हिस्सा लेने की पुष्टि करने वाले अन्य टॉप खिलाड़ियों में महाराष्ट्र के हविष असरानी और प्रीथा वर्तिकार और गुजरात के चित्राक्ष भट्ट और हर्षिल कोठारी शामिल हैं।
 
पश्चिम बंगाल से मुनमुन कुंडू और आकाश पाल ने भी इसमें खेलने की पुष्टि की है। टीम चैम्पियनशिप में आठ ग्रुप होंगे। हर ग्रुप में चार या पांच टीमें होंगी। हर ग्रुप के विजेता को नॉकआउट खेलने का मौका मिलेगा। व्यक्तिगत इवेंट्स नॉकआउट आधार पर होंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »