20 Apr 2024, 07:07:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इटली में खेलेंगे डबरपुर के पहलवान सुनील कुमार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 5 2020 12:10AM | Updated Date: Jan 5 2020 12:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सोनीपत। हरियाणा में सोनीपत जिले के डबरपुर गांव के पहलवान सुनील कुमार ने फिर से भारत में अपने वजन के सभी पहलवानों को पटखनी देते हुए इसी महीने इटली की राजधानी रोम में होने जा रही कुश्ती रैकिंग सीरीज प्रतियोगिता 2020 के लिए अपना टिकट पक्का कर लिया है। दिल्ली के इंदिरा गाँधी स्टेडियम में हुई सीनियर कुश्ती चयन प्रतियोगिता में पहले राउंड में पहलवान सुनील कुमार ने दो बार एशिया चैंपियनशिप में मेडल जीत चुके पंजाब के हरप्रीत पर 4-0 की आसान जीत हासिल की।
 
इसके बाद 2016 ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले रविंद्र खत्री को 4-1 से हराकर इटली से भारत के लिए मेडल लाने की उम्मीदें बढा दी। पहलवान सुनील कुमार 2017 में साउथ अफ्रीका में आयोजित हुई कामनवेल्थ चैंपियनशिप में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतकर सोनीपत जिले का नाम रोशन कर चुके हैं। पहलवान सुनील कुमार पिछले तीन वर्षों से लगातार अपने वजन के राष्ट्रीय विजेता है। पहलवान सुनील कुमार भारतीय रेलवे में कार्यरत हैं और रोहतक के मेहर सिंह अखाड़े में उनके कोच रणबीर ढाका से कुश्ती के दाव-पेंच सीखते हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »