28 Mar 2024, 23:42:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कुश्ती महासंघ ने सुशील की ट्रायल टालने की मांग ठुकराई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 3 2020 2:20AM | Updated Date: Jan 3 2020 2:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती महासंघ ने दो बार के ओलम्पिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार की चोट के कारण पुरुषों के 74 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में ट्रायल टालने की मांग ठुकरा दी है। स्टार पहलवान सुशील हाथ की चोट के कारण शुक्रवार को दिल्ली स्थित केडी जाधव कुश्ती स्टेडियम में होने वाले ट्रायल से हट गए हैं और उन्होंने अपने वजन वर्ग में ट्रायल स्थगित करने का आग्रह फेडरेशन को किया था और साथ ही मेडिकल सर्टिफिकेट फेडरेशन को भेजा था। कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह ने जोर देकर कहा है कि ट्रायल सभी वजन वर्गों में कराया जाएगा जिसमें पुरुष फ्रीस्टाइल में पांच ओलम्पिक वर्ग और ग्रीको रोमन में छह वर्ग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि ट्रायल्स टाले नहीं जाएंगे क्योंकि फेडरेशन के पास 74 किग्रा में लड़ने वाले अच्छे पहलवान हैं।
 
सुशील अगर चोटिल हैं तो क्या किया जा सकता है। ट्रायल में विजेता रोम में 15-18 जनवरी तक होने सत्र के पहले रैकिंग टूर्नामेंट, दिल्ली में 18-23 फरवरी तक होने वाली एशियाई चैंपियनशिप और चीन में 27 से 29 मार्च तक होने वाले एशियाई ओलम्पिक क्वालिफायर के लिए भारतीय टीम में जगह बनाएंगे। फेडरेशन ने साथ ही कहा कि 74 किग्रा में विजेता का प्रदर्शन देखा जाएगा जिसके बाद ही सुशील को मार्च में होने वाले एशियाई ओलम्पिक क्वालिफायर में मौका देने के बारे में कोई फैसला किया जाएगा। पुरुष फ्रीस्टाइल में रवि दहिया (57 किग्रा), बजरंग पुनिया (65 किग्रा) और दीपक पुनिया (86 किग्रा) तथा महिला वर्ग में विनेश फोगाट (53 किग्रा) नूर सुल्तान में विश्व चैंपियनशिप में टोक्यो ओलम्पिक के लिये कोटा हासिल कर चुके हैं। सुशील विश्व चैंपियनशिप के पहले राउंड में हार गए थे। रवि, दीपक और विनेश को ट्रायल्स में भाग लेने के लिये कहा गया है। इन वर्गों के लिये मुकाबला केवल रोम और दिल्ली प्रतियोगिताओं के लिये होगा। महिला ट्रायल शनिवार से लखनऊ में होंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »