20 Apr 2024, 00:05:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ओलंपिक में तीरंदाजों से पदक की पक्की उम्मीद : मलिक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 3 2020 1:20AM | Updated Date: Jan 3 2020 1:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। युवा ओलंपिक-2018 में भारत को पहला रजत पदक दिलाने वाले आकाश मलिक ने उम्मीद जताई है कि 2020 टोक्यो ओलंपिक में भारतीय तीरंदाजी दल देश के लिये पदक जÞरूर लेकर आएंगे। मलिक ने कहा कि भारतीय तीरंदाजी दल के लिये खेलो इंडिया युथ गेम्स ओलंपिक की तैयारियों के लिहाजÞ से बहुत महत्वपूर्ण है। खेलो इंडिया गुवाहाटी में 10-22 जनवरी तक आयोजित किये जाएंगे। मलिक ने कहा,‘‘मुझे पूरा यकीन है कि 2020 टोक्यो ओलंपिक में भारत का तीरंदाजी दल पदक लेकर आयेगा।

इन खिलाड़यिों का चयन ट्रायल से होगा जो वर्ष के शुरूआत में होंगे। खेलो इंडिया की तीसरा संस्करण हमें ट्रायल की तैयारियों में काफी मददगार होगा।’’हिसार के रहने वाले तीरंदाज ने एशिया कप स्टेज-1 की पुरूष टीम स्पर्धा में रजत और वर्ष 2018 में एशिया कप के स्टेज-दो में कांस्य पदक जीता था। मलिक ने कहा कि उनका इन खेलों में बहुत अच्छा अनुभव रहा है।  उन्होंने कहा,‘‘ मैंने खेलो इंडिया के पहले संस्करण में कांस्य जीता था और यह युवाओं के लिये बेहतरीन टूर्नामेंट है। खिलाड़यिों को इससे बहुत आत्मविश्वास मिलता है।’’

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »