16 Apr 2024, 15:08:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

उदयन माने ने स्टील सिटी में जीता गोल्फ खिताब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 30 2019 12:41AM | Updated Date: Dec 30 2019 12:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जमशेदपुर। पुणे के उदयन माने ने डेढ़ करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वाली सत्र की आखिरी टाटा स्टील टूर गोल्फ चैंपियनशिप के चौथे और अंतिम राउंड में रविवार को एक शॉट के अंतर से खिताब जीत लिया। गोलमुड़ी गोल्फ कोर्स पर खेले गए इस टूर्नामेंट में उदयन माने (67-66-64-65) ने आखिरी राउंड में सात अंडर 65 का शानदार कार्ड खेला। उन्होंने 26 अंडर 262 के स्कोर के साथ खिताब अपने नाम किया। उन्होंने टूर्नामेंट में सबसे कम स्कोर का पीजीटीआई रिकॉर्ड बनाया।
 
उदयन का यह आठवां प्रोफेशनल खिताब है और उन्हें इस जीत से 22 लाख 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि मिली। इस जीत से वह पीजीटीआई आर्डर आॅफ मेरिट में नौंवें से तीसरे स्थान पर पहुंच गए। भारतीय स्टार कोलकाता के एसएसपी चौरसिया (63-67-65-68) आखिरी राउंड में 14वें होल तक दो शॉट की बढ़त पर थे लेकिन इसके बाद वह लड़खड़ा गए और 68 का कार्ड खेलकर दूसरे स्थान पर रह गए।
 
उनका स्कोर 25 अंडर 263 रहा। पटना के अमन राज (71) दिल्ली के चिराग कुमार (67) के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर रहे। दोनों का स्कोर 23 अंडर 265 रहा। गगनजीत भुल्लर को 11 अंडर 277 के स्कोर के साथ संयुक्त 31वां स्थान मिला जबकि भारतीय गोल्फ के दो लीजेंड खिलाड़ियों जीव मिल्खा सिंह और ज्योति रंधावा को 10 अंडर 278 के स्कोर के साथ संयुक्त 39वां स्थान मिला।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »