29 Mar 2024, 20:09:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

48वीं हैंडबॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दिल्ली और रेलवे क्वार्टरफाइनल में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 25 2019 6:45PM | Updated Date: Dec 25 2019 6:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। खिताब के प्रबल दावेदार रेलवे ने रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड द्वारा इंदिरा गांधी खेल परिसर में आयोजित 48वीं महिला हैंडबॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता के चौथे दिन बुधवार को प्री क्वार्टरफाईनल में मध्यप्रदेश को 29-8 से पराजित कर क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली। रेलवे के साथ दिल्ली ने भी क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है। दिल्ली ने महाराष्ट्र को 27-11 से पराजित किया। रेलवे की तरफ से पवित्रा ने 7, सन्थिया ने 4, मोनिका ने 4, ममता ने 1, मंजुला ने 1, दीपा ने 1, मोनिका ने 1, सृष्टि ने 1 गोल किया जबकि मध्यप्रदेश प्रदेश की तरफ से श्वेता ने 5 और रवीना ने 2 गोल किए।

 

पंजाब ने गुजरात को 35-21 से हराया। पंजाब से बनिता ने 7, मंिनदर ने 9, पूजा ने  5, प्रभजोत ने 5, और प्रिया ने 3 गोल किये। गुजरात से जिनल ने 6, अंजू ने 8 और अन्वी ने 5 गोल किए। दिल्ली ने महाराष्ट्र को 27-11 से पराजित किया। दिल्ली की जीत में प्रीति ने 7, संजीता ने 8, तनीषा ने 6 और उमा ने 2 गोल किये जबकि महाराष्ट्र से पूनम ने 2, स्वप्ना ने 2 और सुशीला ने 4 गोल किए। छत्तीसगढ़ ने झारखंड को 36 - 12 से पराजित किया।

 

छत्तीसगढ़ से प्रिया ने 6, रम्या ने 7, चित्रा ने 7 गोल किये, वहीं झारखंड से सुमन ने 5, निशा 3 और सोनाली 2 गोल किए। अन्य मैचों में हरियाणा ने पश्चिम बंगाल को 37-18 से, बिहार ने राजस्थान को 27-20 से, हिमाचल प्रदेश ने एकतरफा मुकाबले में तमिलनाडु को 30-5 से और उत्तर प्रदेश ने चंडीगढ़ को 27-21 से पराजित किया। उत्तर प्रदेश से स्वर्णिमा ने 5, आशा ने 5, सुप्रिया ने 7, सपना ने 4, जानवी ने 4 गोल किये, वहीं चंडीगढ़ से खुशबू ने 5, दीपा ने 8, नैंसी ने 4 और अंकिता ने 2 गोल किए।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »