28 Mar 2024, 22:56:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रोइंग टीम के खिलाड़ियों ने जीता रजत पदक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 22 2019 12:58AM | Updated Date: Dec 22 2019 12:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। थाईलैण्ड के पट्टाया में 16 से 22 दिसम्बर तक आयोजित जूनियर एशियन रोइंग चैम्पियनशिप में मध्यप्रदेश राज्य वाटर स्पोटर्स रोइंग अकादमी के खिलाड़ी विजय पाल सिंह ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए कॉक्सलेस फोर इवेन्ट में देश को रजत पदक दिलाया। मध्यप्रदेश के खेल और युवा कल्याण मंत्री जीतू पटवारी ने राज्य वाटर स्पोर्ट्स रोइंग अकादमी के खिलाड़ी विजय पाल सिंह बधाई और शुभकामनाएं दी। मध्यप्रदेश राज्य वाटर स्पोटर्स रोइंग अकादमी के तीन खिलाड़ी विजय पाल सिंह, मंगल सिंह तथा नीतिश भारद्वाज तथा अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक कैप्टन दलबीर सिंह भारतीय टीम के प्रशिक्षक के रूप में थाईलैण्ड गए है। कल प्रतियोगिता का अंतिम दिन है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »