29 Mar 2024, 11:46:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अन्तर्राष्ट्रीय ग्रैंडमास्टर शतरंज प्रतियोगिता 21 दिसम्बर से

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 13 2019 1:30AM | Updated Date: Dec 13 2019 1:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 21 दिसंबर से आठ दिवसीय भोपाल अन्तर्राष्ट्रीय ग्रैंड मास्टर शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। यह प्रतियोगिता एकेडमी आफ चैस एजुकेशन भोपाल एवं खेल एवं युवक कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में अयोध्या नगर स्थित होटल कांता श्रवण पैलेस में होगी। इस प्रतियोगिता में अजरबैजान, बंगलादेश, चिली, कोलम्बिया, मिस्र, हंगरी, इंडोनेशिया, स्लोवाकिया, ताजिकिस्तान, यूक्रेन , अमेरिका, उज्बेकिस्तान, वियतनाम एवं भारत के कई नामी खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता में कुल 14.14 लाख रुपये के नगद पुरस्कार हैं। प्रथम पुरस्कार में 2 लाख रुपये, द्वितीय में 1.50 लाख, तृतीय पुरस्कार में 1 लाख रुपये प्रदान किये जागेंगे।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »