28 Mar 2024, 23:19:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ओलंपिक 2024 में देश को चार मैडल अवश्य दिलाएं मध्यप्रदेश के खिलाड़ी -जुलानिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 9 2019 12:38AM | Updated Date: Dec 9 2019 12:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। केन्द्रीय खेल सचिव राधेश्याम जुलानिया ने कहा है कि मध्यप्रदेश को राज्य सरकार के सहयोग से ओलंपिक 2028 के लिए नेशनल सेंटर ऑफ एक्सिलेन्स बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि अकादमी के खिलाड़ी ओलंपिक 2024 में देश को चार मेडल अवश्य दिलाएं। जुलानिया ने आज यहाँ मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी का निरीक्षण करते हुए यह बात कही। उन्होंने अकादमी में राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया और खिलाड़ियों का प्रदर्शन भी देखा। उन्होंने साई खेल प्रक्षेत्र पहुँचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने 10 मीटर, 25 मीटर और 50 मीटर शूटिंग रेंज का निरीक्षण किया।
 
उन्होंने ट्रेप और स्कीट रेंज पहुंचकर खिलाड़ियों का प्रदर्शन देखा।  शूटिंग रेंज में गुणवत्तापूर्ण कार्यों की सराहना करते हुए श्री जुलानिया ने कहा कि सभी राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिताएं इस अकादमी में हों, ऐसे प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि केन्द्र मध्यप्रदेश में खेलों के विकास के लिए हरसंभव सहयोग देगा। इस मौके पर संचालक खेल और युवा कल्याण डॉ. एस.एल. थाउसेन, भारतीय खेल  प्राधिकरण (साई) के क्षेत्रीय निदेशक अजीत सिंह, एनआरएआई के संयुक्त  महासचिव पवन सिंह और शूटिंग के मुख्य प्रशिक्षक  मनशेर सिंह उपस्थित थे। इस अवसर पर खेल संचालक डॉ. थाउसेन ने बताया कि खिलाड़ियों को आत्म-निर्भर बनाने के उद्देश्य से स्पोर्ट्स पर्सन कैरियर डेवलपमेंट प्रोग्राम तैयार किया जा रहा है। इस प्रोग्राम में खिलाड़ियों को उनकी रूचि से संबंधित विधा का प्रशिक्षण देकर आत्म-निर्भर बनाया जायेगा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »