28 Mar 2024, 14:40:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ओलंपिक साइज स्वीमिंग एवं किड्स पूल का केन्द्रीय मंत्री गेहलोत ने किया लोकार्पण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 9 2019 12:36AM | Updated Date: Dec 9 2019 12:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

उज्जैन। केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचन्द गेहलोत ने कहा है कि देश में खेल की विभिन्न गतिविधियों में बढ़ौत्री हुई है। खेलों में देश की स्थिति सुधरी है और विभिन्न खेलों में खिलाड़ी पदक जीत रहे हैं। केन्द्रीय मंत्री गेहलोत आज यहाँ उज्जैन स्मार्ट सिटी लिमिटेड एवं नगर पालिक निगम द्वारा निर्मित स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स फेज-1 के ओलंपिक साइज स्वीमिंग पूल एवं किड्स पूल का तथा शी-लाउंज का लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अब केन्द्र सरकार सहित देश की हर राज्य सरकार ने खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिये अनेक खेल योजनाएं बनाई हैं, जिसका लाभ मिल रहा है।

 

फीट इंडिया एवं खेलो इंडिया योजना बनाई गई है। उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों में खेल शिक्षकों की नियुक्ति की जायेगी। खेलों के लिये आऊटडोर गेम को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में खेल का बजट 1100 करोड़ था, जिसे बढ़ाकर 2200 करोड़ किया गया है। विगत पांच वर्षों में खेल गतिविधियों के लिये बजट में वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि खेल को बढ़ावा देने के लिये बनाई गई योजनाओं का लाभ खिलाड़ियों को मिलेगा। उन्होंने बताया कि उज्जैन जिला मल्लखंब के क्षेत्र में आगे है। अब यह जिला तैराकी में भी आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियों से देश का और व्यक्ति के स्वास्थ्य का बेहतर विकास होता है।

 

इस अवसर पर प्रदेश के लोक निर्माण एवं पर्यावरण विभाग मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने स्वीमिंग पूल के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि स्वींिमग पूल के उद्घाटन से तैराकी को बढ़ावा मिलेगा। इस क्षेत्र में भी खिलाड़ी सामने आयेंगे। उन्होंने कहा कि वे जब भी खिलाड़ियों की दुर्दशा देखते हैं, तो उन्हें बहुत दु:ख पहुँचता है। राज्य सरकार हो या केन्द्र सरकार सभी खिलाड़ियों से आशा रखते हैं कि वे ओलंपिक में जाकर देश के लिये स्वर्ण पदक लायेंगे, किन्तु खिलाड़ियों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पाती हैं। खिलाड़यिों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार प्रयासरत है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »