28 Mar 2024, 18:50:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रस्सी कूदना सबसे आसान और बेहतर व्यायाम: वत्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 6 2019 12:10AM | Updated Date: Dec 6 2019 12:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली ओलम्पिक संघ द्वारा दिल्ली ओलंपिक्स गेम 2019 का आगाज रोप स्किंपिग प्रतियोगिता से हुआ। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं बैगपाइपर बैंड की देशभक्ति धुनों के बीच दिल्ली राज्य ओलम्पिक रोप स्किंपिग प्रतियोगिता का उदघाटन हुआ।
 
दिल्ली ओलम्पिक एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलदीप वत्स, सचिव संजीव शर्मा, डीएवी मैनजेमेंट कमेटी के खेल निदेशक जे पी शूर,रोप स्किंपिग प्रतियोगिता के आयोजन अध्यक्ष निर्देश शर्मा, उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार, आयोजन सचिव अशोक कुमार निर्भय ने दीप जलाकर प्रतियोगिता शुभारम्भ किया। वत्स ने इस अवसर पर कहा कि रोप स्किंपिग का यह खेल बहुत अच्छा है और इसे खेलने के लिए बहुत ऊर्जा और स्फूर्ति के साथ साथ मानसिक संतुलन बनाये रहने में सहायता मिलती है। इस खेल की उपयोगिता को देखते हुए इस बार इसे दिल्ली ओलम्पिक में शामिल किया गया है। वत्स ने कहा, ‘‘रस्‍­सी कूदना सबसे आसान और बेहतर व्यायाम माना जाता है, क्योंकि कुछ ही मिनटों में इसके जरिये पूरे शरीर का व्­यायाम होता है।
 
हम चाहते हैं कि बच्चे देशभर में अपना नाम इस खेल में माध्यम से रोशन करें। इसके लिए हमें जो प्रयास करने चाहिए हम करते रहेंगे। आज मैं इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों और उनके अभिभावकों को बधाई देता हूं।’’ इस मौके पर दिल्ली ओलंपिक्स खेल रोप स्किंपिग प्रतियोगिता के आयोजन अध्यक्ष एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी निर्देश शर्मा ने कहा कि अगर आप तेजी से वजन कम करना चाहते हैं तो रोप स्किंपिग कीजिये। रस्सी कूदने की खास बात यह है कि इसे कभी भी और कहीं भी कर सकते हैं।
 
रस्सी कूदने से दिल भी स्वस्थ रहता है। इसके कारण दिल तेजी से धड़कता है जिसके फलस्वरूप आक्सीजन अधिक मात्रा में फेफड़ों में जाती हैं व पूरे शरीर में रक्त का संचार तीव्र गति से होता है। इससे शरीर का तनाव कम होता है और शरीर के सभी अंग अधिक कार्यक्षमता से कार्य करते हैं।  डीएवी मैनजेमेंट कमेटी के खेल निदेशक जे पी शूर ने कहा कि रोप स्किंपिग का यह खेल बहुत अच्छा  यह रोप स्किंपिग खेलने वाले बच्चे देश का खेल भविष्य हैं।
 
रस्सी कूदना या स्किंपिग रोप के बारे में आप बचपन से सुनते और देखते आ रहें हैं, क्योंकि बचपन में यह अधिकतर लोगों का पसंदीदा खेल होता था। लेकिन स्वस्थ रहने के लिए आप इसे किसी भी उम्र में खेल सकते हैं, क्योंकि यह आपके शरीर के लिए बहुत अच्छा व्यायाम है। इसके लिए आपको कही बाहर जाने की भी जरूरत नहीं पड़ती।
 
आयोजन सचिव अशोक कुमार निर्भय ने बताया कि दिल्ली ओलंपिक्स खेल रोप स्किंपिग प्रतियोगिता के बच्चों में 11 वर्ष आयु वर्ग के बालिका मुकाबले में फ्रंट से बैक रोप इवेंट में बाल भारती पब्लिक स्कूल द्वारका की जून और जस्मिथा ने स्वर्ण, मांउंट कार्मल द्वारका की अदिति और सान्वी ने रजत, आईडल पब्लिक स्कूल की आकांक्षा और तनिष्क ने कांस्य पदक जीते। इस प्रतियोगिता में  400 से अधिक खिलाडियों ने हिस्सा लिया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »