28 Mar 2024, 16:38:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

दक्षिण एशियाई खेलों में भारत की टेनिस टीमों को शीर्ष वरीयता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 3 2019 12:49AM | Updated Date: Dec 3 2019 12:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काठमांडू। भारत की महिला और पुरूष टेनिस टीमों को नेपाल के काठमांडू में चल रहे दक्षिण एशियाई खेलों (सैग) में शीर्ष वरीयता के साथ बाई भी दी गयी है। सात राष्ट्रों के सैग खेलों में पाकिस्तान की महिला और पुरूष टेनिस टीमों को दूसरी वरीयता दी गयी है। भारत की दोनों वर्गों की टीमों को पहले राउंड में बाई दी गयी है। भारत की महिला टीम नेपाल और मालदीव के बीच मैच की विजेता से सेमीफाइनल में खेलेगी। पाकिस्तान की टीम को भी बाई मिली है जिसके बाद वह भी बंगलादेश और श्रीलंका के बीच की विजेता से खेलने उतरेगी।

वहीं भारत की पुरूष टीम बंगलादेश और नेपाल के बीच की विजेता से सेमीफाइनल में खेलेगी। पाकिस्तान का मुकाबला क्वार्टरफाइनल में श्रीलंका से होगा जबकि भूटान का मैच पहले राउंड में मालदीव से होगा। पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन आशुतोष  भारत की महिला और पुरूष टेनिस टीमों के कोच कम कप्तान होंगे। पाकिस्तान की टीम में ऐसाम उल हक कुरैशी और अकील खान वापसी कर रहे हैं जिन्होंने नूर सुल्तान में डेविस कप में भारत के खिलाफ विरोध स्वरूप खेलने से इंकार कर दिया था। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »