28 Mar 2024, 22:05:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत खो-खो के सेमीफाइनल में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 3 2019 12:37AM | Updated Date: Dec 3 2019 12:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काठमांडू। भारतीय पुरुष खो-खो टीम ने 13वें सैग खेलों में सोमवार को एक ही दिन में दो जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारत ने पहले मेजबान नेपाल को पारी और 12 अंकों से पीटा और फिर शाम को बंगलादेश को पारी और दो अंक से हराया। भारत का नेपाल के खिलाफ 17-5 और बंगलादेश के खिलाफ 12-10 का स्कोर रहा। भारत की यह लगातार तीसरी जीत है। भारत का मंगलवार को श्रीलंका से सेमीफाइनल में मुकाबला होगा जबकि अन्य सेमीफाइनल में नेपाल और बंगलादेश भिड़ेंगे। इस बीच भारतीय महिला टीम ने नेपाल को 11-3 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »