29 Mar 2024, 10:07:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सैग खेलों में भारत ने 4 पदकों से खोला खाता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 3 2019 12:34AM | Updated Date: Dec 3 2019 12:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पोखरा। भारतीय एथलीटों ने 13वें दक्षिण एशियाई खेलों में सोमवार को पहले दिन जबरदस्त शुरूआत करते हुये एक स्वर्ण सहित चार पदक अपने नाम कर लिये। भारत ने खेलों में एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य जीता। एमएन सिनिमोल ने पुरूषों की ट्रायथलन स्पर्धा में 01:02.51 सेकंड का समय लेकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया जबकि हमवतन बिश्वजीत श्रीखोम ने 01:02:59 सेकंड का समय लेकर रजत जीता। 

नेपाल के बसंता थारू ने कांस्य अपने नाम किया। महिलाओं की व्यक्तिगत स्पर्धा में भारत की सोरोजिनी देवी ने 01:14:00 सेकंड का समय लेकर रजत जीता जबकि नेपाल के सोनी गुरूंग ने स्वर्ण अपने नाम किया। भारत की मोहन प्रग्यना ने 01:14:57 सेकंड का समय लेकर कांस्य जीता। भारत ने सैग खेलों में अपना 487 एथलीटों का दल उतारा है और वह 15 से अधिक खेलों में हिस्सा ले रहा है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »