29 Mar 2024, 16:34:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बबीता फोगाट ने की शादी - मात्र 1 रुपए में हुआ कन्यादान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 2 2019 1:21PM | Updated Date: Dec 2 2019 1:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दंगल गर्ल के नाम से मशहूर महिला पहलवान बबीता फौगाट ने रविवार को विवेक सुहाग से शादी कर ली है। ये शादी कई वजहों से चर्चा में बनी हुई है। शादी समारोह में विवेक सुहाग बारात में केवल 21 लोगों को लेकर आए थे। वहीं बबीता भी अपने परिजनों के साथ फेरे लेने पहुंची। इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा की बात ये रही कि बबीता ने सात की बजाय आठ फेरे लिए हैं। बबीता फोगाट ने विवेक संग रचाई शादी, मात्र एक रुपये में हुआ कन्यादान, लिए आठ फेरे।
 
नवदंपती ने 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' के संकल्प के साथ आठ फेरे लिए। दोनों ने ही एक-एक पौधा लगाकर पर्यावरण को बचाने का भी आह्वान किया। यह पूरा समारोह हरियाणा के दादरी जिले के बलाली गांव में संपन्न हुआ, ये शादी बिना किसी दान-दहेज के साधारण तरीके से रीति-रिवाज तथा हिंदू रस्मों के साथ संपन्न हुई। बता दें कि करीब 5 साल से चरखी दादरी जिले के बलाली गांव निवासी बबीता फोगाट और दिल्ली के नजफगढ़ में रहने वाले विवेक सुहाग के बीच दोस्ती थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »