19 Apr 2024, 22:15:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

खिताब की रक्षा के वादे के पुरुष हैण्डबॉल टीम काठमांडू रवाना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 1 2019 12:32AM | Updated Date: Dec 1 2019 12:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। नेपाल की राजधानी काठमांडू में एक से दस दिसम्बर तक होने वाले 13वें दक्षिण एशियाई गेम्स में भाग लेने के लिये भारतीय पुरुष हैण्डबॉल टीम खिताब की रक्षा के वादे के साथ रवाना हो गई। टीम की घोषणा अयोध्या में की गई जिसके बाद शनिवार को टीम लखनऊ से दिल्ली के लिए रवाना हो गई। भारतीय टीम नई दिल्ली से दो दिसम्बर को काठमांडू के लिए रवाना होगी। दक्षिण एशियाई गेम्स में हैण्डबॉल की स्पर्धा 4 से 7 दिसम्बर तक होगी। भारतीय टीम में उत्तर प्रदेश के मोहित यादव ने जगह बनाई है। 

यूपी हैण्डबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह बब्लू ने आज टीम की घोषणा करते हुए बताया कि टीम की लिए तैयारी के लिए अयोध्या के डा.भीमराव अम्बेडकर इंडोर स्टेडियम में आयोजित कैंप में चयनित खिलाड़ियों ने अपनी तकनीक, इंडयोरेंस, स्टेमिना व गति में सुधार करने के लिए कड़ा अभ्यास किया। भारतीय पुरुष हैण्डबॉल टीम के दल प्रमुख जितेंद्र सिंह बब्लू होंगे।  मुख्य कोच शिवाजी संधु बनाए गए है। कोच विनोद कुमार, प्रियदीप सिंह एवं मैनेजर परदर सिंह बनाए गए है। टीम को 13वें दक्षिण एशियाई गेम्स में ग्रुप ए में बांग्लादेश व मालदीव के साथ जगह मिली है। भारत की पुरुष व महिला हैण्डबॉल टीम ने 2016 में गुवाहाटी में 12वें दक्षिण एशियाई गेम्स में स्वर्ण पदक जीते थे।

टीम इस प्रकार है : गोलकीपर लकी (दिल्ली), सोमबीर (भारतीय रेलवे), दिनेश (साई), राईट बैक: नवीन सिंह, (रेलवे), सुखवीर सिंह (सर्विसेज), सेंटर बैक: दीपक अहलावत (सर्विसेज), हैप्पी (रेलवे), लेफ्ट बैक: करमजीत सिंह (पंजाब), विजय सिंह (सर्विसेज), राइट विंग:  नवदीप (सर्विसेज), अंकित (हरियाणा), नवीन पुनिया (मध्य प्रदेश), पिवोट: रमेश चंद (सीआरपीएफ), नवीन मलिक (रेलवे), लेफ्ट विंग: टिंकू अहलावत (सर्विसेज), मोहित यादव (उत्तर प्रदेश)। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »