28 Mar 2024, 21:27:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

साक्षी और विनेश ने जीते स्वर्ण, हरियाणा महिला वर्ग में चैंपियन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 1 2019 12:27AM | Updated Date: Dec 1 2019 12:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जालंधर। ओलम्पिक कांस्य पदक विजेता रेलवे की साक्षी मलिक और राष्ट्रमंडल तथा एशियाई खेलों की स्वर्ण विजेता रेलवे की ही विनेश फोगाट ने 64वीं सीनियर नेशनल कुश्ती चैम्पियनशिप और 22वीं महिला सीनियर नेशनल कुश्ती चैम्पियनशिप में शनिवार को स्वर्ण पदक जीत लिए जबकि हरियाणा ने महिला चैंपियनशिप पर कब्ज़ा किया। गुरूनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित स्थानीय पंजाब सशस्त्र पुलिस के एम एस भुल्लर स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में रेलवे ने पुरुष फ्रीस्टाइल और हरियाणा ने महिला चैंपियनशिप अपने नाम की। ग्रीको रोमन वर्ग के मुकाबले रविवार को होंगे। कुश्ती संस्था के सचिव पी आर सोंधी ने बताया कि पुरुष फ्रीस्टाइल टीम चैम्पियन के खिताब के लिए रेलवे और सेना के बीच कांटे की टक्कर रही। पुरुष फ्रीस्टाइल मुकाबलो में रेलवे ने 149 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया जबकि सेना के पहलवान दूसरे तथा हरियाणा तीसरे स्थान पर रहा। सेना को 148 अंक और हरियाणा को 141 अंक प्राप्त हुए।

महिला वर्ग में हरियाणा 215 अंकों के साथ पहले स्थान पर रहा। रेलवे को 196 अंकों के साथ दूसरा और दिल्ली को 107 अंकों के साथ तीसरा स्थान मिला। महिला पहलवानों की कुश्तियों में भी रेलवे और हरियाणा की पहलवानों का दबदबा रहा। रेलवे और हरियाणा ने महिला वर्ग में चार-चार स्वर्ण जीते जबकि राजस्थान और पंजाब को एक-एक स्वर्ण पदक मिला। रेलवे की तरफ से विनेश ने 55, सरिता ने 57, साक्षी ने 62 और किरण ने 72 किग्रा वर्ग में स्वर्ण जीते। हरियाणा की तरफ से पिंकी ने 53, अंशु ने 59, निशा ने 65 और अनीता ने 68 किग्रा में स्वर्ण जीते। राजस्थान की शीतल ने 50 और पंजाब की गुरशरनप्रीत कौर ने 76 किग्रा में स्वर्ण जीते। इस अवसर पर महल सिंह भुल्लर पूर्व पुलिस महानिदेशक पंजाब, डॉ राज कुमार वेरका विधायक और राजिंदर वेरी विधायक ने  विजेता खिलाड़यिों को ईनाम बांटे।

पुरूष फ्रीस्टाइल में 57 किलो वर्ग में राहुल (दिल्ली) प्रथम, आबा साहिब (महाराष्ट्र) दूसरे , कुलदीप (हरियाणा) और पंकज (एसएससीबी) तीसरे स्थान पर रहे। 65 किलो वर्ग में अमित (झारखंड) प्रथम, राहुल (हरियाणा) दूसरे तथा सन्नी (दिल्ली) और रोहित (हरियाणा) तीसरे स्थान पर रहे। 79 किलो वर्ग में संदीप (पंजाब) प्रथम, जंितदर (रेलवे) दूसरे, विजय (एसएससीबी) तथा राहुल (हरियाणा) तीसरे स्थान पर रहे। 86 किलो वर्ग  में पवन कुमार (रेलवे) प्रथम, दीपक (रेलवे) दूसरे, प्रवीन (दिल्ली) तथा संजीत कुमार (झारखंड) तीसरे स्थान पर रहे। 92 किलो वर्ग में मोनू (एसएससीबी) प्रथम, सुनील (हरियाणा) दूसरे, सोमबीर (हरियाणा) और संग्राम (महाराष्ट्र) तीसरे स्थान पर रहे। 62 किलो वर्ग में साक्षी (रेलवे) प्रथम, राधिका (हरियाणा) दूसरे, रेशमा (महाराष्ट्र) और निशा (दिल्ली) तीसरे स्थान पर तथा 65 किलो वर्ग मे  निशा (हरियाणा) प्रथम, नवजोत (रेलवे) दूसरे, वंदना (दिल्ली) और प्रोमिला (हरियाणा) तीसरे स्थान पर रहीं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »