28 Mar 2024, 21:45:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

चैंग सर्किट पर अंतिम राउंड के लिए तैयार होंडा की भारतीय जोड़ी चैंग इंटरनेशनल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 29 2019 12:14AM | Updated Date: Nov 29 2019 12:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सर्किट। एशिया प्रोडक्शन 250 सीसी क्लास का मुकाबला अब एआरआरसी 2019 के फिनाले राउण्ड तक पहुंच गया है, जिसका आयोजन थाईलैण्ड के चैंग इंटरनेशनल सर्किट पर होगा। अब तक 6 में से हर एक राउण्ड में पॉइन्ट्स जीतने के बाद एशिया प्रोडक्शन 250 क्लास में एकमात्र भारतीय टीम ‘आईडेमिट्सु होण्डा रेसिंग इण्डिया’ 20 टीमों में से टॉप 9 में फिनाले राउण्ड में प्रवेश कर गई है। यह सप्ताहान्त होण्डा की भारतीय राइडर जोड़ी राजीव और सेंथिल के लिए गेम-चेंजर होगा। तीसरे एआरआरसी सीज़न में राजीव ने 33 पॉइन्ट्स के साथ एपी 250 क्लास में प्रवेश किया है। वहीं 21 वर्षीय राजीव सेथू ने चैंग इंटरनेशनल सर्किट पर हमेशा अच्छा परफॉर्मेंस दिया है। 

2018 में यहीं पर उन्होंने अपना पहला इंटरनेशनल पॉइन्ट स्कोर किया था। 2019 में राजीव ने चैंग सर्किट पर तीसरे एआरआरसी राउण्ड में पहली बार टॉप 7 में इण्डियन राइडर क्वालिफायर फिनिश किया। राजीव पहले से एपी 250 क्लास में 40 राइडरों में से टॉप 16 में हैं। 2018 में उन्होंने 27वें पॉज़िशन से ज़बरदस्त सुधार किया है और वह इस सप्ताहान्त भी टॉप 10 फिनिश को दोहराने के लिए तैयार हैं। इसी बीच सेंथिल के लिए भी यह सप्ताहान्त सर्वश्रेष्ठ होगा जिन्होंने अपने पहले एआरआरसी सीज़न में टॉप 25 का लक्ष्य तय किया है, वह इस ट्रैक से अच्छी तरह परिचित हैं।

फाइनल राउण्ड पर प्रभु नागराज, वाईस प्रेज़ीडेन्ट ने कहा, ‘‘साल 2019 आईडेमिट्सु होण्डा रेसिंग इण्डिया टीम के लिए बेहतरीन रहा है। 2 टॉप 10 और 8 टॉप 15 फिनिश के साथ राजीव अब लगातार टॉप में बने हुए हैं। चैंग पर ही राजीव ने इसी साल टॉप 7 में क्वालिफफाई किया था। अब हमें विश्वास है कि राजीव यहां अपना ही रिकॉर्ड तोड़ेंगे और 2019 सीज़न धमाके के साथ समाप्त होगा। सेंथिल ने अपने पहले सीज़न में ही पॉइन्ट स्कोर किए, उनकी रेस में ज़बरदस्त सुधार भी आया है। आईडेमिट्सु होण्डा रेसिंग इण्डिया अब थाई चुनौती के लिए तैयार है। हमारे दोनों राइडर चैंग सर्किट की बारीकियों को समझते हैं। हमें विश्वास है कि 2019 सीज़न के इस सप्ताहान्त के साथ हम शानदार फिनिश करेंगे।’’ 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »