25 Apr 2024, 04:40:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

एशियाई तीरंदाजी में मिश्रित कम्पाउंड टीम को स्वर्ण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 28 2019 12:29AM | Updated Date: Nov 28 2019 12:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अभिषेक वर्मा और ज्योति सुरेखा वेनाम की मिश्रित कम्पाउंड टीम ने बैंकाक के राजमंगला स्टेडियम में चल रही एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप में बुधवार को स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। भारत ने 2019 एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप में एक स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य अपने नाम किये। भारतीय तीरंदाजी टीम ने मिश्रित कम्पाउंड टीम स्पर्धा के फाइनल में चीनी ताइपे के यू सुआन और चीह लुन चेन की जोड़ी को 158-151 से हराकर स्वर्ण पर कब्जा किया। 

इस जीत के साथ अभिषेक ने मिश्रित टीम कम्पाउंड में अपना दूसरा स्वर्ण जीत लिया जबकि ज्योति के लिये यह इस वर्ग का पहला खिताब है। अभिषेक और ज्योति ने फाइनल में शुरूआत से ही दबदबा बनाये रखा और आखिरी दो पड़ाव में 39-37 तथा 40-38 की बढ़त बनाई। उन्होंने चीनी ताइपे की जोड़ी पर कुल चार अंकों की मजÞबूत बढ़त से अपने स्वर्ण से अपनी जीत का रास्ता बनाया। भारतीय जोड़ी ने तीसरे पड़ाव में अपनी बढ़त को छह अंक पहुंचा दिया और अपने आखिरी दो प्रयासों से स्वर्ण जीता। अभिषेक-ज्योति ने 10-10 का शॉट लगाया और आखिरी में 40-39 के स्कोर के साथ स्वर्ण जीता।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »