29 Mar 2024, 19:30:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

शूटिंग खिलाड़ियों ने मध्यप्रदेश को दिलाए तेरह पदक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 27 2019 1:05AM | Updated Date: Nov 27 2019 1:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। नई दिल्ली में 16 से 30 नवम्बर तक खेली जा रही 63वीं राष्ट्रीय शॉटगन शूटिंग चैम्पियनशिप में मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने 4 स्वर्ण, 3 रजत और 6 कांस्य सहित 13 पदक मध्य प्रदेश को दिलाए हैं। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए खेल मंत्री जीतू पटवारी ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है। शूटिंग प्रतियोगिता के डबल ट्रेप सीनियर वुमेन इवेन्ट में वर्षा वर्मन ने स्वर्ण, मनीषा कीर ने रजत और महिमा विश्वकर्मा ने कांस्य पदक अर्जित किया। टीम इवेन्ट में मनीषा कीर, वर्षा वर्मन और अमन बासित की तिकड़ी ने मध्य प्रदेश को स्वर्ण पदक दिलाया। 

डबल ट्रेप जूनियर वुमेन इवेन्ट में मनीषा कीर ने स्वर्ण और आयशा खान ने कांस्य पदक अर्जित किया। डबल ट्रेप सीनियर मेन्स टीम इवेन्ट में संजय सिंह तनोडिया, प्रियांशु पाण्डे और अनवर हसन खान ने कांस्य पदक जीता। इसी  प्रकार ट्रेप जूनियर टीम इवेन्ट में मनीषा कीर, प्रीति रजक और नीरू देवी ने स्वर्ण, ट्रेप मिक्स इवेन्ट में मनीषा कीर और प्रियांशु पाण्डे ने रजत पदक अर्जित किया। ट्रेप जूनियर वुमेन व्यक्तिगत स्पर्धा में मनीषा कीर ने रजत और प्रीति रजक ने कांस्य पदक जीता। ट्रेप सीनियर वुमेन टीम इवेन्ट में मनीषा, प्रगति और वर्षा वर्मन ने कांस्य पदक अर्जित किया। इसी प्रकार ट्रेप वुमेन सीनियर व्यक्तिगत स्पर्धा में प्रगति दुबे ने कांस्य पदक अर्जित किया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »